Advertisemen
पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने शनिवार को खुलासा किया कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से 44.1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.
111 साल पुराने बैंक ने चोकसी द्वारा की गई धोखाधड़ी के बारे में खुलकर जानकारी दी है, जो अब एंटीगुआ और बारबाडोस, वेस्ट इंडीज का नागरिक है. नई दिल्ली स्थित पीएसबी (Punjab & Sind Bank) ने उसे 'विलफुल डिफॉल्टर' घोषित करने के लिए नोटिस जारी किया है.पीएसबी के अनुसार, चोकसी की कंपनी, गीतांजलि जेम्स लिमिटेड ने बैंक से कर्ज लिया था. यही नहीं गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के साथ मर्ज की गई उसकी कंपनी गीतांजलि एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने भी बैंक से कर्ज लिया था.
Advertisemen
