Advertisemen
पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक घोटाले (PMC Bank Scam) की आंच अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि महाराष्ट्र के एक और कोऑपरेटिव बैंक में करोड़ों रुपए की अनियमितता सामने आई है. महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार के सहकारिता विभाग ने पुणे (Pune) में मुख्यालय वाले शिवाजीराव भोसले सहकारी बैंक लिमिटेड के कामकाज में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद निदेशक मडंल को बर्खास्त कर दिया है. बैंक के कामकाज को देखने के लिए प्रशासक की नियुक्ति भी कर दी गइ ह्रै. जांच में फर्जी तरीके से 300 करोड़ के लोन बांटने की बात सामने आई है. इस बैंक के खाताधारक अपना ही पैसा बैंक से नहीं निकाल पा रहे हैं.
इस बैंक के प्रमोटर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र विधानपरिषद के सदस्य अनिल शिवाजीराव भोसले हैं. सहकारिता आयुक्त सतीश सोनी ने 9 अक्टूबर को जारी आदेश में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अप्रैल 2019 में की गई विशेष जांच-पड़ताल में बैंक के कामकाज में कई 'गंभीर अनियमितताओं' का खुलासा किया गया है.
( न्यूज सोर्स : न्यूज़ 18 )
Advertisemen
