Advertisemen
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन ने मोदी सरकार नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि बहुसंख्यकवाद देश को बहुत ही ख़तरनाक रास्ते पर ले जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, रघुराम राजन ने अमरीका के ब्राउन विश्वविद्यालय में अपने एक भाषण के दौरान मोदी सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहाः बिना सोचे समझे नोटबंदी करने और जीएसटी लागू करने की वजह से आज भारत आर्थिक संकट में फंस चुका है।
राजन ने चेतावनी दी कि भारत की अर्थव्यवस्था बेहद चिंताजनक स्थिति में है। वृद्धि दर काफ़ी कम है और क़र्ज़ का स्तर बढ़ता जा रहा है। रघुराम राजन ने देश के राजकोषीय घाटे को लेकर गहरी चिंता जताई और कहा कि बढ़ता राजकोषीय घाटा एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को एक बेहद चिंताजनक स्थिति की तरफ़ धकेल रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था कुछ वर्षों पहले तक दुनिया की सबसे तेज़ी से तरकक़ी करने वाली अर्थव्यवस्था थी, लेकिन 2019 के पहले 6 महीने में यह घटकर 5.3 फीसदी रह गई है।
Advertisemen
