-->

Redmi Note 8T की जानकारी हुई लीक, जाने सिफिकेशन और कीमत

Advertisemen

इंटरनेट पर Redmi Note 8T की वास्तविक और रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुए हैं। इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर भी दावे किए गए हैं।रेडमी नोट 8टी की वास्तविक तस्वीरों को लोकप्रिय टिप्सटर सुधांशु अंभोरे द्वारा साझा किया गया था। इन तस्वीरों से फोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है।  इसके अलावा फोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी सामने आई है। बॉक्स पर फोन का नाम Redmi Note 8T लिखा है। जैसा कि हमने आपको बताया, टिप्स्टर ने फोन की कीमत, कलर और फोन के अलग वेरिएंट के बारे में भी जानकारी दी है।


फोन के इंफॉर्मेशन स्टिकर से Xiaomi के इस स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। यह 48 मेगापिक्सल के क्वाड कैमरा सेटअप, 6.3 इंच ड्यूड्रॉप नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। जानकारी दी गई है कि रेडमी नोट 8टी में 4,000 एमएएच की बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। एनएफसी सपोर्ट का भी ज़िक्र है जो रेडमी नोट 8 का हिस्सा नहीं था।


टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि रेडमी नोट 8टी के तीन वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। कथित रेडमी नोट 8टी के तीन कलर वेरिएंट होंगे- मूनशैडो ग्रे, मूनलाइट व्हाइट और स्टारस्पेस ब्लू। सुधांशु अंभोरे ने दावा किया है कि फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199 यूरो (करीब 15,600 रुपये) होगी।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments