-->

NCP के साथ सरकार बनाएगी शिवसेना? संजय राउत बोले.....

Advertisemen

शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी को गठबंधन धर्म निभाने की याद दिलाई है. संजय राउत ने कहा कि भाजपा को 50-50 फॉर्मूले को निभाना चाहिए, जिसका मतलब कैबिनेट में बराबर की हिस्सेदारी है. साथ ही उन्होंने एनसीपी के साथ जाने की अटकलों पर भी अपने पत्ते खोले और कहा कि राजनीति में विकल्प खुले रहते हैं.

शिवसेना सांसद ने कहा कि दो राज्यों में चुनाव थे, हरियाणा में बीजेपी ने बिना बहुमत के ही सरकार बना ली है. उन्होंने ऐसे संगठन से हाथ मिलाया है, जो उनके खिलाफ था. उन्होंने कहा कि अब अगर सरकार बनने में देरी हो रही है, तो हमारी गलती नहीं है.


एनसीपी के साथ जाने पर संजय राउत ने कहा कि हमने अभी इस पर विचार नहीं किया है, ये काफी जल्दबाजी होगी. हालांकि, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राजनीति में सब संभव है, विकल्प हमेशा खुले रहते हैं जैसे अभी आपको हरियाणा में देखने को मिला है. संजय राउत ने कहा कि चुनाव से पहले विपक्ष को खत्म करने की बात हो रही थी, लेकिन क्या हुआ.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments