Advertisemen
मुकेश अंबानी ने कहा है कि Reliance Jio की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी। इंदौर में शुक्रवार को आयोजित मैग्नीफिसेंट एमपी में मुकेश अंबानी आज अपनी कंपनी के बोर्ड की बैठक होने के कारण नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश न केवल भारत के मध्य में विराजमान है लेकिन भारत के मन में भी विराजमान है, मप्र महान है, और सच कहूं तो मप्र मेरा भी है।”
राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए अंबानी ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहता था, मगर बोर्ड की बैठक होने के कारण फिजिकली तौर पर उपस्थित नहीं हो सका। पिछले दिनों मुंबई में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात हुई थी, जिसमें मैं उनके मध्य प्रदेश में बदलाव (ट्रांसफॉर्म) लाने के विजन और डिटर्मिनेशन से काफी प्रभावित हुआ।” अंबानी ने इस मौके पर ऐलान किया, “मुझे यह बताते हुए खुशी होती है कि जियो की सभी सेवाएं हिंदी में भी उपलब्ध होंगी।”
Advertisemen
