Advertisemen
Jio ने JioFiber सर्विस के लिए एक वेलकम ऑफर पेश किया है। अब The Economic Times की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Reliance Jio अपने जियो फाइबर सब्सक्राइबर्स का आने वाले महीने का भी बिल जनरेट नहीं कर सकेगा।
जियो अपनी इंटिग्रेटेड बिलिंग सिस्टम पर काम कर रहा है। इस बिल सिस्टम में कंपनी अपनी अलग-अलग सर्विस के बिल को एक बिल में बदल देगी और यूजर्स को एक ही बिल का भुगतान करना होगा। कंपनी अभी भी अपनी सेल्स और मार्केटिंग टीमों को JioFiber ब्रॉडबैंड प्लान बेचने की ट्रेनिंग दे रही है।फिलहाल इस ट्रेनिंग के खत्म होने में समय लगेगा। यही कारण है कि जियो अभी भी बिल्स जनरेट नहीं करेगा। JioFiber प्लान 699 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं और 8,499 रुपये प्रति महीने तक जाते हैं। इन प्लान में यूजर्स को 100Mbps की शुरुआती स्पीड से लेकर 1Gbps तक की स्पीड मिलती है।
Advertisemen
