Advertisemen
Vodafone Idea ने दिवाली पर ग्राहकों के लिए बड़ी घोषण की है। कंपनी ने तय किया है कि वह ग्राहकों को 799 रुपए के डाउनपेमेंट पर 4जी स्मार्टफोन मुहैया करवाएगी। कंपनी ने इसके लिए होम क्रेडिट इंडिया (Home Credit India) से हाथ मिलाया है। होम क्रेडिट इंडिया कोई भी 4जी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
Vodafone Idea अपने मौजूदा यूजर्स को फीचर फोन से स्मार्टफोन की तरफ ले जाने के इरादे से यह ऑफर पेश कर रही है। कंपनी का मानना है कि 4जी स्मार्टफोन की तरफ स्विच करने पर यूजर्स इंटरनेट डाटा का भी इस्तेमाल करेंगे।
कंपनी के मुताबिक कोई भी 4जी स्मार्टफोन 799 रुपए की डाउनपेमेंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके बाद ग्राहक बाकी बची रकम किश्तों में चुकाएंगे। यही नहीं कंपनी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 180 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल का ऑफर भी दे रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को इसमें प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा का इंटरनेट डाटा भी दिया जायेगा.
Advertisemen
Coming Soon idea Offer Sale Tech Telecom Vodafone Vodafone Idea
