Advertisemen
महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव 21 अक्टूबर को हुए थे। दोनों ही राज्यों में 60 फीसदी के ऊपर वोट पड़े थे। लोगों ने अपने घरों से निकलकर मतदान किया था। अब 24 अक्टूबर को दोनों ही राज्यों के नतीजे भी सामने आने जा रहे हैं। नतीजों की वजह से कांग्रेस पहले ही सतर्क हो चुकी है। इसी वजह से महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बड़ा कदम उठा लिया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बड़ी मांग कर दी है।
महाराष्ट्र हो या हरियाणा, दोनों ही राज्यों में मतदान हो चुका है। इसके साथ ही दोनों ही राज्यों के लिए न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। इन नतीजों में कांग्रेस को ही बड़ा झटका लगता दिख रहा है। हालांकि दोनों राज्यों में कौन सा दल बाजी मारेगा, इसका फैसला 24 अक्टूबर को होना है क्योंकि इसी दिन मतगणना होने जा रही है।
महाराष्ट्र की बात करें तो यहां चुनाव नतीजे आने से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख दिया है। कांग्रेस ने फिर से ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जता दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने इसको लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में मांग कर दी है कि काउंटिंग से पहले ईवीएम को जिन स्ट्रांग रूम में सहेजा गया है, उसके पास नेटवर्क जैमर लगाया जाए। इससे छेड़छाड़ को रोका जा सकता है।
(न्यूज सोर्स-amarujala )
Advertisemen
