Advertisemen
अमरीका से निकलने वाली पत्रिका 'टाइम' ने 2019 के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है. इस सूची की खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं है. लेकिन भारत के चिर प्रतिद्वंदी और पड़ोसी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम इसमें शामिल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे साल इस सूची में जगह नही बना पाए हैं. उन्हें 2017 में इस सूची में तीसरे नंबर पर रखा गया था. उस साल अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पांचवे नंबर था. यानी की नरेंद्र मोदी से पीछे.
दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों सूची के राजनेताओं वाले सेक्शन में अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम दूसरे नाम पर है.ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को लेकर दुनिया को आगाह करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता 13 साल ग्रेटा थैनबर्ग तीसरे नंबर हैं.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस सूची में 25वें नंबर पर हैं.
इस साल 'टाइम' ने अपने मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कवर स्टोरी प्रकाशित की थी. इस स्टोरी का शीर्षक था, 'India's Divider In Chief'.
इस अंक के कवर को ट्वीट करते हुए टाइम ने लिखा था, ''टाइम्स का नया इंटरनेशनल कवर : क्या दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र मोदी सरकार को आने वाले और पांच साल बर्दाश्त कर सकता है?"
Advertisemen
