Advertisemen
BSNL ने 998 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। यह BSNL Plan प्रतिदिन 2 जीबी डेटा की सुविधा के साथ उतारा गया है और इस प्लान की वैधता 210 दिनों की है। बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है।
BSNL प्लान के साथ यूज़र को दो महीने के लिए पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (PRBT) की सुविधा मिलेगी। BSNL की केरल वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 998 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ यूज़र को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा दिया जाएगा और इस प्लान की वैधता 210 दिनों की होगी। हाई-स्पीड डेटा समाप्त होने के बाद स्पीड कम होकर 80Kbps रह जाएगी। इसके अलावा दो महीने के लिए PRBT की भी सुविधा मिलेगी।
Advertisemen
