-->

जल्दबाजी में मत लेना कोई फोन, क्योंकि 20 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है यह 5G फोन

Advertisemen

भारतीय मोबाइल मार्केट में सभी मोबाइल कंपनी शुरू से ही किफायती कीमत में बेहतर कैमरे, दमदार बैटरी और तेज प्रोसेसर के साथ एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। जिसकी वजह से मोबाइल कंपनियों में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए सभी मोबाइल कंपनियां नए-नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है इस बीच Realme X2 Pro की भारत में लॉन्चिंग को फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है.


 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा नए रियलमी फोन की लॉन्चिंग के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है. इस फोन को 20 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट पर Realme X2 Pro के लिए जारी टीजर से यह साफ है कि इस स्मार्टफोन की बिक्री लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ही होगी. हालांकि इसकी बिक्री रियलमी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी होने की पूरी संभावना है. इस फोन को लूनर व्हाइट, ब्लू, रेड मास्टर एडिशन और ग्रे मास्टर एडिशन कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।


Realme X2 Pro के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.5 इंच
मुख्य कैमरा: 64+13+8+2+5MP
सेल्फी कैमरा: 16MP
प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 855+
आंतरिक: 64/128/256 जीबी
रैम: 6/8/12 जीबी
बैटरी: 4000mAh
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 9 pie

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन 4G और 5G सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दे सकती हैं। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.Realme X2 Pro को पिछले महीने CNY 2,699 (लगभग 27,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में चीन में लॉन्च किया गया था. और उम्मीद यहीं है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत के आसपास में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments