Advertisemen
कम बजट में एक दमदार स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो इन्फिनिक्स कंपनी द्वारा हाल ही में लांच किया गया स्मार्टफोन Infinix S5 Lite आपके लिए एक अच्छा आप्शन हो सकता है जो 22 नवम्बर को अपनी पहली सेल के लिए बाजार में उपलब्ध होगा.
आपको बता दें की 7,999 रूपये की कीमत वाला यह मात्र ऐसा फोन है जो ट्रिपल रियर कैमरा और 6.6 इंच के HD+ होल-पंच डिस्प्ले जैसे लेटेस्ट फीचर के साथ उपलब्ध है. यदि अन्य फीचर की बात करें तो इसमें ओक्टाकोर हेलिओ P22 (MTK6762) प्रोसेसर, 4GB की रैम, 64GB की रोम, सामने 16MP का सेल्फी कैमरा, पीछे 16MP+2MP+लो-लाइट सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप तथा 4000mAh की बैटरी दी गयी है.
इस फोन को आप 22 नवम्बर को फ्लिप्कार्ट की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. इस फोन की पहली सेल पर कंपनी कुछ अच्छे ऑफर्स भी उपलब्ध करा सकती है जिसका लाभ आप फ़ोन को बुक करते समय उठा सकते हैं
Advertisemen
Coming Soon features Infinix Infinix S5 Lite MOBILE MOBILES Tech
