Advertisemen
Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने घोषणा की है कि Realme 5 की तरह रियलमी 5एस भी 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा रियलमी 5एस में 48 मेगापिक्सल का क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। Realme ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन 20 नवंबर को भारत में Realme X2 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा।
हाल ही में Realme ने फ्लिपकार्ट पर एक टीज़र पेज़ को शेयर किया था। टीज़र पेज़ से इस बात की पुष्टि हुई है कि रियलमी 5एस (Realme 5s) स्मार्टफोन भारत में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि रियलमी 5एस से 20 नवंबर को पर्दा उठाया जाएगा और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
Advertisemen
