-->

प्रवीण तोगड़िया ने साधा संघ और बीजेपी पर निशाना, कहा.....

Advertisemen

विश्‍व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अशोक सिंहल के बाद विश्व हिंदू परिषद की कमान संभालने वाले और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ( IHA ) के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से बहुत दुखी चल रहे हैं।

तोगड़िया के दुख का कारण यह है कि संघ और मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से ही कानून बनाना था तो राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन क्यों चलाया?


इंटरनेशनल हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि भव्य मंदिर का 450 वर्षों का संघर्ष का सपना आज चरितार्थ हो रहा है। 491 सालों में चार लाख लोगों के बलिदान, लाखों कारसेवक, राम भक्तों का अपने परिवार, करियर की कुर्बानी आज चरितार्थ हो रही है। मैं सर्वोच्च न्ययालय के निर्णय का स्वागत करता हूं।प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक अब राम मंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार को ट्रस्ट बनाना है। आशा है कि ट्रस्ट बनाते समय उनको राम मंदिर बनाने के लिए मारे गए और अपना घर बार, करियर तक छोड़ देने वालों की याद भी मंदिर के साथ जोड़ना चाहिए। ताकि हिंदुओं का यह गौरवमयी संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को याद रहे।
सोर्स : पत्रिका
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments