-->

5,000mAh की बैटरी वाला Vivo Z1 Pro हुआ सस्ता

Advertisemen

Vivo ने जब से भारतीय मोबाइल मार्केट में कदम रखा है तभी से तहलका मचा रखा है। क्योंकि यह कंपनी शुरू से ही किफायती कीमत में बेहतर कैमरे, दमदार बैटरी और तेज प्रोसेसर के साथ एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। जिसकी वजह से मोबाइल कंपनियों में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए सभी मोबाइल कंपनियां नए-नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है.


इस बीच वीवो का Vivo Z1 Pro लॉन्चिंग के कुछ ही महीने बाद सस्ता हो गया है। इस फोन की कीमत में कंपनी ने दो हजार रुपये की कटौती की है। कटौती के बाद Vivo Z1 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये हो गई है। यह' फोन मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू कलर विकल्प में उपलब्ध होंगे।


फोन के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। जिसका स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। भारत में इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला Vivo Z1Pro पहला फोन है। इस प्रोसेसर की मदद से आप 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन के खास फीचर्स की बात करें, इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे। कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा। इसके साथ ही Z1 Pro में गेम मोड 5.0 मौजूद है। हैंडसेट PUBG Mobile Club Open 2019 के लिए आधिकारिक स्मार्टफोन भी है। वहीं स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी के साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई के साथ फनटच ओएस 9 पर काम करता है।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments