Advertisemen
बीएसएनल (BSNL) ऐसा धमाकेदार प्लान लेकर आया है जिससे ग्राहकों की चांदी होने वाली है. दरअसल, हाल ही में रिलायंस जियो ने इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) के नाम पर यूजर्स से नॉन जियो कॉलिंग के पैसे चार्ज करने शुरू कर दिए हैं. वहीं अब बीएसएनल (BSNL) ने यूजर्स को कॉलिंग के लिए पैसे देने की घोषणा की है.
बीएसएनएल का कहना है कि कि प्रत्येक 5 मिनट की वॉयस कॉल के लिए ग्राहकों के अकाउंट में 6 पैसे क्रेडिट किया जाएगा. देशभर में सभी बीएसएनएल वायरलाइन, ब्रॉडबैंड और एफटीटीएच ग्राहकों को यह कैशबैक मिलेगा. बता दें कि फिलहाल बीएसएनएल (BSNL) काफी घाटे में हैं और वहां से काफी कर्मचारियों की छंटनी भी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के विलय की खबरें भी हैं. हालांकि अभी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. बीएसएनएल के डायरेक्टर (CFA) विवेक बाँझल के द्वारा जारी बयान के मुताबिक डिजिटल एक्सपीरियंस के दौर में ग्राहक वॉयस कॉलिंग और डेटा के लिए क्वॉलिटी सर्विस चाह रहे हैं. हम अपने ग्राहकों को भविष्य के नेटवर्क से जोड़कर बेहतर एक्सपीरियंस देना चाहते हैं.
Advertisemen
