-->

6,000 mAh बैटरी और तीन रियर कैमरे के साथ Tecno Spark Power लॉन्च

Advertisemen

TECNO स्पार्क पावर की कीमत 8,499 रुपये है और यह अल्फेंग्लो गोल्ड और डॉन ब्लू रंगों में आता है। हैंडसेट 1 दिसंबर से फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री पर जाएगा।256GB तक बढ़ा सकते हैं फोन का स्टोरेज:Tecno Spark Power स्मार्टफोन में 6.35 इंच का HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजॉलूशन 720×1548 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P22 प्रोसेसर से पावर्ड है।


टेक्नो का यह स्मार्टफोन HiOS 5.5 के साथ ऐंड्रॉयड 9 Pie पर चलता है। स्मार्टफोन केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के वेरियंट में आया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इस स्मार्टफोन के स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

फोन के बैक में दिया गया है ट्रिपल कैमरा सेटअप:स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। साथ ही LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


फोन में स्टैंडर्ड 10w चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में ड्यूल नैनो सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi और ब्लूटूथ v5.0 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। फोन का रियर पैनल थिक पॉली-कॉर्बोनेट मैटीरियल से बना है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में एडिशनल सिक्यॉरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments