Advertisemen
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lenovo ने बाजार में अपना एक बेहतरीन फोन लॉन्च किया है। जिसका नाम Lenovo Z6 Pro है। इस फोन में बहुत ही बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। यह फोन ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह फोन बाजार में 33,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध हुया है। वही, अब इस कंपनी ने Lenovo ने Z6 Pro का 5G मॉडल भी पेश कर दिया है। फोन लॉन्च के साथ ही लेनोवो ने दावा किया है कि Z6 Pro 5G दुनिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा।
Lenovo Z6 Pro का 5G फोन कंपनी द्वारा चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। चीनी बाजार में इस नए 5G फोन को 3299 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारत के अनुसार 33,700 रुपये के करीब है। यह स्मार्टफोन 5G + 4G डुअल कार्ड डुअल स्टैंडबॉय तकनीक सपोर्ट करता है। रिपोर्ट के अनुसार Lenovo Z6 Pro 5G स्मार्टफोन 2.02Gbps तक की डाउनलोड स्पीड दे सकता है। और 406Mbps तक की अपलोड स्पीड देने में सक्षम है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक एक 1.6GB का गेम इस फोन में सिर्फ 6 सेकेंड में डाउनलोड हो सकती है।
इस फोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजुलेसन 1080×2340 पिक्सल का दिया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 4 कैमरा दिया गया हैं। इनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में 16-मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। और तीसरा कैमरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है तथा चौथा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisemen
5G features Lenovo Lenovo Z6 Pro MOBILE MOBILES New Launch Tech
