Advertisemen
Realme ने 64 एमपी क्वाड कैमरा और सुपर फास्ट चार्जिंग वाला अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Realme X2 Pro को भारतीय बाजार में लाँच करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 33999 रुपये तक है।एंड्रायड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर आधारित इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो 35 मिनट फुल चार्ज हो जाती है। इसमें 50 वॉट सुपर चार्जिंग सुविधा दी गयी है।
इसमें 64 एमपी क्वाड कैमरा है। इसमें 64 एमपी, 13 एमपी , आठ एमपी और दो एमपी का कैमरा दिया गया है। 16 एमपी को सेल्फी कैमरा है। इसके दो संस्करण उतारे गये हैं जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी रॉम की कीमत 29999 रुपये जबकि 12 जीबी रैम और 256 जीबी रॉम की कीमत 33999 रुपये है।
Advertisemen
