Advertisemen
टेलीकॉम सेक्टर में कई कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर लॉन्च करती रहती है। इस बीच एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया है। एयरटेल ये ऑफर जियो को टक्कर देगा। जियो के 149 रुपए वाले प्लान के बाजार में आने के फौरन बाद ही भारतीय एयरटेल ने भी जियो को बराबरी का टक्कर देने के लिए नया प्लान पेश किया है।
Airtel ने 169 रुपए वाले इस प्लान को पेश किया है। Jio के 149 रुपए वाले प्लान के टक्कर में एयरटेल ने 169 रुपए वाला प्लान पेश किया है।एयरटेल के 169 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1जीबी डेटा का ऑफर मिलता है। यानी पूरे प्लान में यूजर्स को 28जीबी डेटा मिलता है। वहीं इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को डेली 100 SMS के साथ-साथ एयरटेल द्वारा विंक म्यूजिक और एयरटेल Xstream ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
Advertisemen
