Advertisemen
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार हुआवेई मेट 30 सीरीज के स्मार्टफोन चीनी मार्केट में 1 मिनट से भी कम समय में एक लाख यूनिट बिक गए। दरअसल, अपने घर में हुआवेई काफी अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं और इन स्मार्टफोन की सेल से इस बात की पुष्टि भी होती है। खबरें यह भी आ रही है कि बेहद जल्द हुआवेई अपनी नई हुआवेई मेट 30 सीरीज को ग्लोबली लांच कर सकती है। हालांकि अभी कोई कंफर्म डेट सामने नहीं आई है।
अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि चीनी मार्केट से बाहर यह कंपनी बगैर गूगल की सर्विस के अपने स्मार्टफोन कैसे लांच करती है? क्या उपभोक्ताओं को यह स्मार्टफोन पसंद आएंगे? बहराल इसका जवाब तो बाद में ही मिलेगा। चलिए अब आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते हैं।
Huawei Mate 30 Specifications
सबसे पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की। मेट 30 में 6.62 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजिड ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पैनल एंटी ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह 65 प्रतिशत ब्लू लाइट को रोकता है।मेट 30 में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 990 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। यह 8 जीबी तक रैम के साथ आता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात की जाए तो Mate 30 में सुपरसेंसिंग ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 40 मेगापिक्स का प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल है। इसमें एफ/ 2.4 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। हैंडसेट इमेज स्टेबलाइजेशन के लिए ओआईएस और एआईएस के साथ आता है।हुवावे मेट 30 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। बैटरी 4,200 एमएएच की है।
Huawei Mate 30 Pro Specifications
पहले बात करते हैं फोन में मिलने वाली डिस्प्ले की। हुवावे मेट 30 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1176x2400 पिक्सल) फ्लेक्स ओलेड हॉरीजन डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.4:9 है। हुवावे मेट 30 प्रो में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 990 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम है।
कैमरा डिपार्टमेंट बढ़ते हुए आपको बताना चाहेंगे हुवावे मेट 30 प्रो में सुपरसेंसिंग क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। एफ/ 1.6 अपर्चर के साथ। 40 मेगापिक्सल का एक वाइड-एंगल लेंस भी दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 2.4 है। चौथा 3डी डेप्थ सेंसिंग सेंसर है। यह कैमरा सेटअप प्रो बोकेह को सपोर्ट करता है। हुवावे मेट 30 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 40 वॉट की सुपरचार्ज चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
Advertisemen
Huawei Mate 30 Huawei Mate 30 Pro MOBILE MOBILES News Sale Tech
