-->

TikTok वाली कंपनी का पहला स्मार्टफोन लॉन्च, जाने क्या है इसकी खासियत

Advertisemen

TikTok की मालिकाना कंपनी ByteDance ने अपने पहले स्मार्टफोन स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 को लॉन्च कर दिया है। बाइटडांस का यह फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से लैस है। ByteDance के इस पहले स्मार्टफोन में कई सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि सेल्फी लाइटिंग आदि। इस फोन में लॉक स्क्रीन पर सिंगल स्वाइप से ही यूज़र्स सीधे TikTok ऐप को एक्सेस कर पाएंगे।


Smartisan Jianguo Pro 3 Price
स्मार्टसन जियांगुओ प्रो 3 हैंडसेट के तीन वेरिएंट उतारे गए हैं। इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इस मॉडल की कीमत 2,899 चीनी युआन (लगभग 29,000 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) है। दोनों ही वेरिएंट ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। टॉप-वेरिएंट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जो केवल green-ish Matsutake रंग में मिलेगा और इस मॉडल की कीमत 3,599 चीनी युआन (लगभग 36,000 रुपये) है।


Smartisan Jianguo Pro 3 Specifications  

  • जियांगुओ प्रो 3 स्मार्टफोन स्मार्टसन ओएस 7 पर चलता है. 
  • फोन में 6.33 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है.  
  • स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12 जीबी तक रैम है।
  • Smartisan Jianguo Pro 3 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। साथ में 123 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। 
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.
  •  स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4+ (18 वॉट) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments