Advertisemen
महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के एक दिन बाद बुधवार को अजित पवार ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि 'मैं एनसीपी में ही था और एनसीपी में ही रहूंगा.'
अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली थी. इसके बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि फडणवीस बुधवार शाम पांच बजे तक अपना बहुमत साबित करें. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहले अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया.
Advertisemen
