Advertisemen
Honor ने मंगलवार को दो 5G स्मार्टफोन Honor V30 और Honor V30 Pro लॉन्च कर दिया है. दोनों ही स्मार्टफोन किरिन 990 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे और 40 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आते हैं। हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो होल-पंच डिज़ाइन, दो सेल्फी कैमरे और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। दोनों ही फोन डुअल-मोड 5जी कनेक्टिविटी और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।
Honor V30 की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 33,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 3,699 चीनी युआन (करीब 37,000 रुपये) है। हॉनर वी30 प्रो का दाम 3,899 चीनी युआन (करीब 39,000 रुपये) से शुरू होता है। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,199 चीनी युआन (करीब 42,000 रुपये) में बेचा जाएगा।
दोनों ही फोन एक समान कलर वेरिएंट में मिलेंगे। इनमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर और एक जैसा कैमरा मॉड्यूल है। डुअल-सिम (नैनो) हॉनर वी30 और हॉनर वी30 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.0.1 पर चलेंगे।दोनों ही फोन में किरिन 990 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। दोनों ही फोन तीन रियर कैमरे और दो सेल्फी कैमरे से लैस हैं। इनमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिज़ाइन है। हॉनर वी30 में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
हॉनर वी30 की बैटरी 4,200 एमएएच की है। हॉनर वी30 प्रो की बैटरी 4,100 एमएएच की है। दोनों ही फोन 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। लेकिन हॉनर वी30 प्रो में 27 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट है।
Advertisemen
features Honor Honor V30 Honor V30 Pro MOBILE MOBILES New Launch Tech
