Advertisemen
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया है. इस दौरान उन्होंने मथुरा और बनारस में राम मंदिर को लेकर भी अपनी बात कही.
उन्होंने कहा कि हम बनारस और मथुरा में मस्जिद की जगह मंदिर बनाने की बात करने वालों में शामिल नहीं होंगे. संघ प्रमुख ने कहा कि संघ कभी आंदोलन में शामिल नहीं हैं, इसका काम सिर्फ और सिर्फ चरित्र निर्माण करना है. भागवत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि संघ विवाद का खात्मा चाहता था जो हो गया. मैं इससे संतुष्ट हूं.अयोध्या के बाद काशी और मथुरा को लेकर किए गए सवाल के जवाब में मोहन भागवत ने कहा कि संघ मनुष्य का निर्माण करता है, आंदोलन करना संघ का काम नहीं है.
Advertisemen
