-->

Ayodhya: सलमान खान के पिता बोले, 5 एकड़ भूमि पर हमारे लिए मस्जिद नहीं बल्कि...

Advertisemen

सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने शनिवार को कहा कि अयोध्या (Ayodhya Verdict) में मुस्लिमों को दी जाने वाली पांच एकड़ भूमि पर स्कूल बनाया जाना चाहिए.


अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court On Ayodhya Case) के फैसले पर सलीम खान (83) ने कहा कि भारत के मुसलमानों को मस्जिद नहीं, स्कूल की जरूरत है.अयोध्या विवाद (Ayodhya Case) पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पैगंबर ने इस्लाम की दो खूबियां बताई है, जिसमें प्यार और क्षमा शामिल हैं. अब जब इस कहानी (अयोध्या विवाद) का द एंड हो गया है तो मुस्लिमों को इन दो विशेषताओं पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए. 'मोहब्बत जाहिर करिए और माफ करिये.' अब इस मुद्दे को फिर से मत कुरेदिये..यहां से आगे बढ़िए. सलीम खान ने यह अपील मुस्लिम समुदाय से की है.a
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments