Advertisemen
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी होने के बाद देश को अब फैसले का इंतजार है। दोनों ही पक्षों ने लोगों से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो भी हो उसे स्वीकार करें और देश में शांति बनी रहे। फैसला आने से पहले सरकार भी सतर्क हो गई है और इस मामले में एक बड़ा निर्णय ले लिया गया है। जिस दिन फैसला आएगा उस दिन बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा सहित 183 लोगों को नजरबंद रखा जाएगा।
दरअसल, देश में अब तक हुए हिंसे के जितने भी आरोपी हैं उन सभी को नजरबंद किया जाएगा, पुलिस इस मामले में पुरानी फाइलें खंगाल रही है और अब तक 183 लोगों का नाम नजरबंद लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। लिस्ट में वह सभी लोग शामिल हैं जो हिंसा के आरोप में जेल गये थे।हिंसा के आरोपी लोगों को नजरबंद करने के अलावा पुलिस और प्रशासन इंटरनेट की सुविधा को भी कुछ समय के लिए बंद किए जाने पर विचार कर रही है।पुलिस 10 हजार व्हाट्सएप ग्रुप पर भी नजर रखेगी जिसमें लोग भड़काऊ पोस्ट शेयर या वायरल कर सकते हैं। लोगों के भड़काऊ बयानों और टिप्पणी पर भी नजर रखी जाएगी।
( सोर्स : वन इंडिया )
Advertisemen
