Advertisemen
शिवसेना के कड़े तेवर के आगे बीजेपी राज्य में बैकफुट पर आ गई है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, “लोगों ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को जनादेश दिया है, हम उस जनादेश का सम्मान करेंगे और सरकार बनाएंगे। शिवसेना की ओर से अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है। बीजेपी के दरवाजे हमेशा शिवसेना के लिए खुले हैं।”
उधर, बीजेपी को शिवसेना के कड़े तेवर जारी हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को दो टूक कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सच्चाई, न्याय और अधिकारों के लिए लड़ रही है। राउत ने आत्मविश्वास के साथ कहा, “राज्य के ऊपर लगा ग्रहण जल्द हट जाएगा और नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह जल्द होगा।”
Advertisemen
