Advertisemen
सर्दियों की दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गायों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रख रही है। राज्य के अयोध्या नगर निगम ने गोशाल की गायों को सर्दी से बचाने के लिए 1200 जूट के कोट सिलवाने की तैयारी कर रहा है। जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेता और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने इस आशय की जानकारी दी।
उपाध्याय ने कहा कि सामान्य रूप से गायों को सर्दी से बचाने के लिए बैग दिए जाते हैं। लेकिन यह उनके शरीर से गिर जाते हैं। इसलिए हम इनके लिए कोट सिलवाने पर विचार कर रहे हैं। हम पहले इस तरह के तैयार किए गए कोटों के कुछ सैंपल देखेंगे। यदि यह ठीए हुए तो हम और कोट तैयार करने के ऑर्डर देंगे।
Advertisemen
