Advertisemen
डीएचएफएल घोटाले और होमगार्ड घोटाले के खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर अरबों रुपए के पंचायती राज घोटाले का आरोप लगाया है। अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर लिखा कि “DHFL घोटाला, होमगार्ड घोटाला, एक्सप्रेसवे घोटाला, LDA घोटाला, स्टांप घोटाला, मिड-डे मील घोटाला और अब पंचायत में अरबों का घोटाला। सूबे के 31 जिलों में घोटाला। भ्रष्टाचार में यूपी सरकार मेडल जीते बिना रुकेगी नहीं। मुख्यमंत्री जी कहां है आपका जीरो टॉलरेंस?”
ट्वीट के साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने एक खबर का लिंक भी शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में अरबों का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला परफॉर्मेंस आवंटन में किया गया है। खबर के अनुसार, 31 जिलों की 1130 पंचायतों में यह घोटाला हुआ है। पंचायत विभाग के कई अफसरों पर इस मामले में केस भी दर्ज हुए हैं। जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं, उनमें पंचायत विभाग के उपनिदेशक गिरीश रजक, अपर निदेशक रमेश यादव का नाम शामिल है।
Advertisemen
