Advertisemen
कोटा। राज्य के 49 निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को सामने आ गए। स्थानीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। 24 जिलों में 49 निकायों के 2,105 वार्डों में चुनाव लड़े 7,942 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला हुआ। जिले की दोनों नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने बम्पर जीत हासिल की है। सांगोद में कांग्रेस ने 25 में से 16 तो कैथून में 18 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर दिया। दोनों ही जगह भाजपा का सफाया हो गया।
कैथून नगर पालिका चुनावों में भी कांग्रेस ने बम्पर जीत हासिल की। यहां के 25 वाड में कांग्रेस ने 18 वार्ड में जीत हासिल की है। भाजपा को 6 तो 1 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। कैथून के चुनाव परिणामों पर सभी की नजर थी। कांग्रेस के प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास की बैठक में हुए हंगामे और गुटबाजी से कांग्रेस को नुकसान होने के आसार थे लेकिन मतदाताओं ने पार्टी भर भरोसा जताया। यहां भाजपा ने कई मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव खेला था लेकिन ये उल्टा पड़ गया।
( साभार : पत्रिका )
Advertisemen
