-->

दिवालिया होने की कगार पर पहुंची ये दो इंश्योरेंस कंपनी

Advertisemen

प्राइवेट सेक्‍टर की दो बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों पर कार्रवाई की गई है. इसके बाद इन कंपनियों से बीमा खरीदने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. इन दोनों कंपनी में से एक अनिल अंबानी की स्‍वामित्‍व वाली रिलायंस हेल्‍थ इन्‍श्‍योरेन्‍स कंपनी (Reliance Health Insurance) और दूसरी अ‍वीवा लाइफ इन्‍श्‍योरेन्‍स है.


बीते सोमवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्‍यूनल (NCLT) ने अवीवा के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू कर दी. एपीजे ट्रस्‍ट (Appejay Trust) ने अवीवा कंपनी पर लाइसेंस फीस, कार पार्किंग, मेंटेनेंस, सर्विस चार्ज और सर्विस टैक्‍स नहीं जमा करने का आरोप लगाया है. यह रकम करीब 27 लाख 67 हजार 203 रुपए है.


दूसरी तरफ रिलायंस हेल्‍थ इन्‍श्‍योरेन्‍स के मामले में इन्श्योरेन्स रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया  ने कंपनी को किसी भी प्रकार के इन्श्‍योरेन्‍स प्रोडक्‍ट्स  बेचने पर रोक लगा दिया है. IRDA ने कहा है कि 15 नवंबर के बाद रिलायंस हेल्थ इन्श्योरेन्स कोई प्रोडक्ट नहीं बेच सकेगी. कंपनी को पॉलिसीहोल्डर्स की लायबीलिटी और वित्तीय एसेट को रिलायंस जनरल इन्श्योरेन्स के हाथों सौंपना होगा. कंपनी पर आरोप है कि वह अपने सॉल्वेन्सी मार्जिन  को मेन्टेन नहीं कर पाई है.
( न्यूज़ : न्यूज़ 18 )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments