Advertisemen
मंदी का असर इस कदर हावी है कि देश में बिजली की खपत घट गई है. हालात ऐसे हैं कि 133 थर्मल पावर स्टेशन को बंद करना पड़ा है। 11 नवंबर को कोयले के 262, लिग्नाइट और न्यूक्लियर यूनिट्स को विभिन्न वजहों से बंद करना पड़ा। इनमें से डिमांड में कमी की वजह से तकरीबन 133 यूनिट्स बंद कर दिए गए।
ग्रिड प्रबंधकों के साथ मुहैया कराए गए आधिकारिक आंकड़ों और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा किए गए विश्लेषण के मुताबिक देश की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता (Thermal Power Production) 3,63,370 मेगावाट की 7 नवंबर को सबसे ज्यादा डिमांड आधे से भी कम लगभग 1,88,072 मेगावाट रही। गौरतलब है कि भारत के उत्तरी और पश्चिम हिस्से में कुल 119 थर्मल पावर स्टेशंस हैं, जिन्हें “रिजर्व शटडाउन” का सामना करना पड़ा है। यानी की मांग में कमी के चलते यूनिट्स को बंद करना पड़ा है।
Advertisemen
