Advertisemen
Infinix S5 Lite Launched in India: इनफिनिक्स एस5 लाइट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Infinix S5 Lite में 4,000 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इनफिनिक्स एस5 लाइट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। Infinix ब्रांड के नए फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, मिडनाइट ब्लैक, सेयान और वॉयलेट। Infinix S5 Lite की बिक्री 22 नवंबर से शुरू होगी। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।
फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है, अपर्चर एफ/ 1.8 है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। यह ब्राइट तस्वीरें देने के लिए 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग तकनीक से लैस है।
Advertisemen
