Advertisemen
Reliance Jio ने अपने चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज पर 50 रुपये तक डिस्काउंट देने के लिए Paytm के साथ पार्टनशिप की है। 444 रुपये और 555 रुपये वाले दो जियो प्रीपेड प्लान इस ऑफर का हिस्सा हैं।
डिस्काउंट केवल तभी मिलेगा जब आप पेटीएम द्वारा रीचार्ज करेंगे। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद जब आप जियो प्रीपेड प्लान का चुनाव कर लेंगे, इसके बाद आपको प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। 444 रुपये वाले Jio Prepaid Plan पर छूट पाने के लिए प्रोमोकोड SHUBHP44 तो वहीं 555 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान पर डिस्काउंट के लिए SHUBHP50 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करें।प्रोमोकोड अप्लाई होते ही क्रमश: 40 रुपये और 50 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। इन प्रोमोकोड को Paytm अकाउंट के साथ केवल एक ही बार इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisemen
