-->

5 दिसंबर को लॉन्च होगा Nokia का नया स्मार्टफोन

Advertisemen

HMD Global अगले महीने 5 दिसंबर को अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है। एचएमडी ग्लोबल ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर वो कौन सा प्रोडक्ट है, Nokia 8.1 के ग्लोबल लॉन्च डेट को देखा जाए तो एचएमडी ग्लोबल का आगामी नोकिया फोन Nokia 8.2 हो सकता है।  ऐसा भी कहा जा रहै है कि कंपनी अगले महीने Nokia 5.2 को लॉन्च कर सकती है।


ट्विटर पर आधिकारिक नोकिया मोबाइल अकाउंट से 15 सेकेंड की एक वीडियो को साझा किया गया है जिसमें इस बात का जिक्र है कि कंपनी अगले महीने 5 दिसंबर को नए प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। टीज़र वीडियो में इस बात का खुलासा तो नहीं किया गया है कि आखिर HMD Global अगले महीने किस प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है।एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल 5 दिसंबर को नोकिया 8.1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस साल इसी दिन कंपनी Nokia 8.1 के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च कर सकती है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments