Advertisemen
महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच एनसीपी के लापता विधायकों में से तीन दिल्ली से मुंबई लौट गए हैं. ये विधायक सुबह करीब 4.30 बजे मुंबई लौटे हैं. अब NCP का सिर्फ़ एक विधायक लापता है, NCP के दावे के मुताबिक 52 विधायक उनके साथ हैं. मुंबई लौटने वाले विधायकों में दौलत दरोडा, अनिल पाटिल, नितिन पवार शामिल हैं. वहीं एक अन्य विधायक रास्ते में हैं.
इन सबके बीच एनसीपी के विधायकों को रविवार को मुंबई के रेनेसां होटल से होटल हयात शिफ़्ट किया गया है. विधायकों को बस से हयात होटल ले जाया गया. इसके पीछे वजह ये भी बताई जा रही है कि कांग्रेस और शिवसेना के विधायक जिन होटलों में रुके हैं, उन होटलों से होटल हयात नज़दीक है. ऐसे में तीनों दलों के नेताओं को सामंजस्य बनाने में मदद मिलेगी.
रेनेसां होटल से एनसीपी के विधायकों को हयात होटल शिफ़्ट किए जाने से पहले वहां मौजूद उद्धव ठाकरे, रामदास कदम और दूसरे नेताओं को कुछ लोगों पर शक हुआ. सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस वालों पर जासूसी का शक किया गया.
( न्यूज सोर्स : एनडीटीवी )
Advertisemen
