Advertisemen
भारत में Honor 20 की कीमत सिंगल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये रखी गई थी. हालांकि अब इसकी कीमत में कटौती की गई है और इसे 24,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री इसी कीमत पर हो रही है और ऐमेजॉन इंडिया की साइट पर भी इसे इसी कीमत में सेल किया जाएगा.
26 से 29 नवंबर तक ग्राहक Amazon इंडिया पर Honor 20 पर 2 हजार रुपये के एडिशनल डिस्काउंट का लाभ भी ले सकेंगे. इससे इसकी कीमत 22,999 रुपये हो जाएगी.
फिलहाल ये साफ नहीं है कि क्या ऐमेजॉन पर सेल शुरू होने के बाद Honor 20 को फ्लिपकार्ट से हटा दिया जाएगा?. याद के तौर पर बता दें Honor 20 को Honor 20i और Honor 20 Pro के साथ लॉन्च किया गया था. ये फोन मिडनाइट ब्लैक और सफायर ब्लू कलर ऑप्शन में आता है.Honor 20 के अलावा Honor 20i के सिंगल 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भी 30 नवंबर तक 10,999 रुपये की स्पेशल कीमत में उपलब्ध कराया गया है. वैसे इसकी कीमत 14,999 रुपये है. इस स्पेशल कीमत में फिलहाल स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.
Advertisemen
