Advertisemen
OPPO ने अपने स्मार्टफोन A5s की कीमत में कटौती की घोषणा की है. कंपनी ने A5s के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत घटा दी है. कीमत कम होने के बाद OPPO A5s के 3 जीबी रैम वेरियंट को 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले A5s की कीमत 9,990 रुपये थी. कुछ समय पहले Oppo A5s के 2 जीबी रैम वेरियंट की कीमत में भी कटौती हुई थी.
OPPO A5s एक बजट स्मार्टफोन है और इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं.फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.इस फोन में 6.2 इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और पिक्सल रिजॉल्यूशन 1520x720 है. यह फोन ColorOS 5.2 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है. इसके अलावा इसमें 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Advertisemen
