Advertisemen
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने हुवावे ऑनर 20 की सीरीज़ में Honor 20i को जोड़ दिया था. लॉन्च के समय इसकी कीमत 14,999 रुपये थी. यह फोन रेडमी नोट 7S और रियलमी 5 को टक्कर दे रहा था. परन्तु अब इस फोन की कीमत कम कर दी गई है. ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका है क्योंकि अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर यह फोन 4000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है.
इस फोन की कीमत घटकर अब केवल 10,999 रुपये रह गई है. लेकिन यह ऑफर सीमित समय के लिए है जिसका फायदा आप सिर्फ 30 नवंबर तक ही उठा सकते है. बता दें कि Honor 20i ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड ईएमयूआई 9.0.1 पर काम करता है. इसमें आपको 1080X2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.21 इंच का फुल एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जाता है.
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया है. वहीं इस फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एसओसी प्रोसेसर दिया गया है. बेहतरीन गेमिंग एक्पीरियंस के लिए यह फोन जीपीयू टर्बो 2.0 फीचर से लैस है. इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. जिसमें 24 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा.
इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में एचडीआर सपॉर्ट और फेस अनलॉक फीचर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में 3,400 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. साथ ही कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/g/b/n/ac, ब्लूटूथ 4.2, क्वालकॉम ऐप्टएक्स एचडी ऑडियो, माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन भी दिए गए है.
Advertisemen
