Advertisemen
Oppo Reno 3 सीरीज़ को लेकर अभी जानकारी आयी है जिसमें कहा जा रहा है कि इस फोन को दिसंबर में लाँच किया जा सकता है। इस फोन में ColorOS 7 का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन सीरिज को 5जी सपोर्ट के साथ दिसंबर में उतारा जायेगा। फोन को बारे में चीनी साइट वीबो से जानकारी सामने आयी है जिसमें एक पोस्ट को साझा किया है।
इस फोन के चीनी बाजार में तो अगले महीने लाँच किया जायेगा, लेकिन इस बात का खुसाला नही किया है कि इसको भारत में कब पेश किया जायेगा। इसकी लाँच तारीख के बारे में अभी जानकारी नही आयी है जल्द इसके बारे में जानकारी आयेगी। फोन की कीमत को लेकर अभी कुछ नही कहा जा सकता है।
इस फोन के डुअल मोड 5जी सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। फोन के रियर में चार कैमरे दिए जा सकते है यानी कि इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जायेगा, इसका प्राइमरी कैमरा 60 मेगापिक्सल का होगा तथा इसके अलावा अन्य कैमरे 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल के हो सकते है। फोन के कैमरे सेटअप से शानदार फोटो ग्राफी की जा सकती है।
फोन की स्टोरेज को लेकर जानकारी आयी है जिसमें कहा जा रहा है कि इस फोन में 8 जीबी की रैम दी जा सकती है। इसके अलावा इस फोन में 256 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। फोन के रियर में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 735 प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता है।
Advertisemen
