Advertisemen
आज कल जिसे देखो वह फोन में लगा होता है। वहीं लोग ऑनलाइन डेटिंग को लेकर भी चाह रखने लगे हैं। वैसे पिछले कुछ वक्त से कई ऐप्स और वेबसाइट्स भी चुके ऑनलाइन डेटिंग की सुविधा दे रहे हैं।
हमेशा किसी ऐसे शख्स पर भरोसा करना जिससे आप कभी मिले भी नहीं है, आपको भारी मुश्किल में डाल सकता है। क्योंकि जब बात प्यार-मोहब्बत की आती है तो लोग दिल से सोचना शुरू कर देते हैं, जिस वजह से वह खुद मुसीबत में पड़ जाते हैं।
ऐसे में जरूरी है कि ऑनलाइन डेटिंग के समय अपनी सुरक्षा के लिहाज से दिमाग का भी पूरा इस्तेमाल करें। इस कारण अक्सर लोग ऑनलाइन अपना जीवनसाथी चुनना ही नहीं चाहता। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप सेफ भी रहेंगे और आपको शायद ऑनलाइन ही अपना सच्चा प्यार भी मिल जाए।
- आप जब भी किसी ऑनलाइन डेटिंग साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाते हैं तो ऐसे में इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उसमें क्या लिखें और क्या नहीं। सबसे पहले तो एक कैजुअल और पॉजीटिव प्रोफाइल तैयार करें। इसमें आपको अपना परिचय काफी दिलचस्प देना है। इसके अपनी कुछ आदतें और व्यवसाय के बारे में लिखें। लेकिन सबसे ज्यादा जरूर चीज है अपने परफेक्ट मैन के बारे में पूरी डिटेल्स लिखे, जैसे कि आप उन क्या खूबियां तलाश रही हैं।
- आपकी प्रोफाइल फोटो बहुत क्लियर होनी चाहिए। इससे आपकी पर्सनैलिटी निखरती है और आज आसानी से नजर में आ पाते हैं। इसके अलावा जो भी तस्वीर अपनी प्रोफाइल पिक्चर के लिए चुन रहे हैं वह हाल-फिलहाल की ही होनी चाहिए।
- ऑनलाइन डेटिंग के समय अगर आपको कोई पसंद आता है तो अक्सर लोग सोचते हैं कि वही पहले बात शुरू करे। लेकिन जरूरी नहीं है सामने वाला शख्स ही बात करने की पहल करे। इतना सबकुछ सोचने की बजाय आप चाहें तो खुद ही उन्हें 'हैलो! हाय!' का मैसेज कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यहां कोई भद्दा मजाक या कोई गलत बात कर दें। इससे आपका इम्प्रेशन खराब हो सकता है।
- आज के समय में हैकिंग और साइबर क्राइम पहले की तुलना में बढ़ गया है। ऐसे में आपको अपनी निजता का ध्यान भी खुद ही रखना होगा। इसके लिए आप कुछ-कुछ समय के बाद अपनी सिक्योरिटी सेटिंग ठीक करते रहे और पासवर्ड चेंज करना न भूलें।
Advertisemen
