Advertisemen
प्यार में पड़कर रिलेशनशिप को चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है, एक रिलेशनशिप में कई उतार-चढ़ाव आते हैं... उन्हीं उतार-चढ़ाव का सामना एक साथ करना ही रिश्ते को सफल बनाता है। बचपन से लेकर अब-तक हम कई स्टीरियोटाइप सोच के साथ पले-बढ़े हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी स्टीरियोटाइप ‘बुरी बातों’ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुनने में भले ही गलत लगती हों... लेकिन आपके सफल रिश्ते के लिए ये बिल्कुल सही साबित होती हैं।
- पार्टनर के साथ हर चीजे डिस्कस करना जरूर नहीं है, अगर आप शुरुआत से ही उनसे सभी बातें डिस्कस करेंगे तो उन्हें आपसे जुड़ी हर बात जानना अपना हक लगेगा... आगे चलकर कोई ऐसी बात जो आप उन्हें नहीं बताना चाहते या उन्हें बताने लायक बात नहीं समझते हैं... तो ये बात जानकर आपके पार्टनर को जरूर बुरा लगेगा और इसका असर आपके रिलेशनशिप पर भी जरूर पड़ेगा।
- गंभीर लड़ाइयां आपके रिश्ते के लिए हानिकारक होती हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। लेकिन, रिलेशनशिप हमेशा स्मूथ चले ऐसा भी होना जरूरी नहीं है। कई बार आपको अपने पार्टनर की कुछ बात अच्छी नहीं लगती, कई उन्हें आपकी कोई बात अच्छी नहीं लगती... ऐसे में दिल का गुबार बाहर निकाल देना ही फायदेमंद होता है न केवल आपके लिए बल्कि आपके रिलेशनशिप के लिए भी। वो कहते हैं न छोटी-मोटी लड़ाइयां रिलेशनशिप में एक स्पाइस डाल देती हैं.
- अपने काम के लिए पार्टनर पर निर्भर न होना- रिलेशनशिप में कई लोगों को ये भी गलतफहमी होती है कि अब हम दो साथ हैं, तो हमारे सभी काम भी साथ ही होंगे। बिना पार्टनर के कोई काम संभव ही नहीं। कुछ कपल्स कई कामों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर भी रहते हैं, कहीं घूमना है तो पार्टनर के साथ ही जाना है, कोई बड़ा फैसला लेना है तो पार्टनर के साथ ही लेना है... भले ही कितनी भी देर क्यों न हो जाये। अगर आप अपने काम खुद ही निपटा लें, तो न आपको कोई टेंशन होगी न आपके पार्टनर को... फिर देखिए कितनी टेंशनफ्री हो जाएगी आपकी रिलेशनशिप।
Advertisemen
