Advertisemen
हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया का भविष्य खतरे में हैं। वोडाफोन ने कहा है कि भारत सरकार जब तक टेलीकॉम ऑपरेटरों पर ज्यादा टैक्स और चार्ज थोपती रहेगी तब तक उसका भविष्य अनिश्चित रहेगा। दरअसल वोडाफोन का इशारा स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज और लाइसेंस फीस की ओर था।
ब्रिटेन स्थित वोडाफोन समूह के सीईओ निक रीड ने कहा कि भारत में स्थिति काफी समय से चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। यदि सरकार ने कोई राहत नहीं दी तो क्या वोडाफोन का भारत में रहना उचित होगा? उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर स्थिति है।
गौरतलब है कि बीते महीने सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को बड़ा झटका देते हुए उनसे केंद्र सरकार को 92 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा था।
Advertisemen
