Advertisemen
सितंबर, 2019 में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने अपने एशियाई विकास आउटलुक रिपोर्ट पेश की जिसके अनुसार बांग्लादेश भारत से आगे निकल गया. एडीबी ने साल 2019 के लिए बांग्लादेश के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 8 से बढ़ाकर 8.1 फीसदी कर दिया. वही एडीबी ने साल 2019 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ को 7.2 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया. इसके साथ ही एडीबी ने साल 2020 के लिए भी बांग्लादेश के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 8 फीसदी पर बरकरार रखा, जबकि भारत के ग्रोथ अनुमान को 7.3 फीसदी से घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया.
हालांकि प्रति व्यक्ति (सकल राष्ट्रीय आय) के मामले में भारत बांग्लादेश अभी भी आगे है. लेकिन बांग्लादेश प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी अब भारत के करीब जा रहा है. बांग्लादेश में आय की असमानता भी भारत के मुकाबले कम है. बांग्लादेश वास्तव में भारत से भी तेजी से धनी हो रहा है. इसके प्रति व्यक्ति जीडीपी में बढ़त साल 2017 में ही भारत को पीछे छोड़ दिया, जब वहां इसमें 6 फीसदी की बढ़त देखी गई, जबकि भारत में 5.8 फीसदी की बढ़त हुई थी. बांग्लादेश 2020 में भी 6.6 फीसदी की तेज गति से बढ़त होगी, जबकि भारत में 5.9 फीसदी की बढ़त ही हुई थी. फोलो व शेयर करे धन्यवाद.
News Source- Aaj Tak
Advertisemen
