-->

WhatsApp के जरिए प्रियंका गांधी का फोन भी किया गया हैक - कांग्रेस

Advertisemen

कांग्रेस ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सहित तीन विपक्षी नेताओं के फोन सरकार द्वारा हैक किए गए थे. शनिवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया.


 कांग्रेस ने कहा कि दूसरे नेता प्रफुल्ल पटेल हैं, जिनके फोन में सेंध लगाई गई है. प्रफुल्ल शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.  कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार दोपहर संवाददाताओं से कहा, "जब वाट्सएप ने उन सभी लोगों को मैसेज भेजे जिनके फोन हैक कर लिए गए थे, तो ऐसा ही एक मैसेज प्रियंका गांधी वाड्रा को भी मिला था."


 फेसबुक के स्वामित्व वाली वाट्सएप ने आरोप लगाया कि इजरायल की साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ (NSO) ने स्पायवेयर पेगासस फैलाने के लिए वाट्सएप सर्वर का इस्तेमाल किया.भारत के करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों की भी आम चुनाव से पहले अप्रैल में दो हफ्ते तक जासूसी की गई थी. इनमें ज्यादातर भारतीय पत्रकार, कार्यकर्ता, वकील और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments