Advertisemen
टेलीकॉम जगत में इन दिनों खलबली मची हुई है. हाल ही में Reliance Jio ने ग्राहकों से आईयूसी चार्ज लेना शुरू कर दिया है. इसके बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 1 दिसम्बर से अपने टैरिफ प्लान में इजाफा करने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. अगले महीने से इन सभी कंपनियों के प्लान्स में 30 फीसदी तक इजाफा किया जाएगा जिसके बाद इनके प्लान्स की कीमत बदल जाएगी.
टेलीकॉम जगत में इस समय सभी कंपनियों ने ₹399 वाले प्लान को उपलब्ध कराया हुआ है. जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवा का लाभ दिया जा रहा है. ग्राहकों द्वारा यह ऑफर काफी पसंद किया जाता है. लेकिन 1 दिसम्बर से ग्राहकों को 30 फीसदी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. यानि, अब ग्राहकों को पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी.
दरअसल, अब ग्राहकों को ₹399 की जगह 30 फीसदी अधिक कीमत के साथ करीब ₹519 तक चुकाने पड़ेंगे. हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी का प्रभाव प्लान के बेनेफिट्स पर पड़ेगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों के लिए यह एक जबरदस्त झटका हो सकता है. क्योंकि ग्राहक अब तक सस्ते ऑफर्स का लाभ उठा रहे थे. लेकिन अब उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.
Advertisemen
