Advertisemen
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) के अच्छे दोस्त माने जाने वाले डॉनल्ड ट्रम्प (Modi Donald Trump friend ) के देश से भारतीयों को बाहर निकाला जा रहा है। अमेरिका ने डेढ़ सौ भारतीयों को वापस दिल्ली एयरपोर्ट भेजा दिया है, जिसके बाद देश में हंगामा मच गया है। लोग अब पीएम मोदी और अमेरिका के प्रेसिडेंट ट्रम्प की दोस्ती पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ट्रम्प भारत के दुश्मन कैसे बन गए ?
अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास करते डेढ़ सौ भारतीयों को वापस दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport ) भेजा दिया गया। कहा जा रहा है कि अमेरिका ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले भारतीयों के साथ सख्त कार्रवाई की और 150 भारतीय लोगों को बुधवार की सुबह दिल्ली हवाई अड्डा भेज दिया। इसके बारे में एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल संख्या पर पहुंचाया गया। यह विमान बांग्लादेश होते हुए भारत आया है। सभी 150 भारतीय टर्मिनल पर हैं और आव्रजन विभाग जरूरी कागजी काम कर रहा है। इन भारतीयों ने या तो वीजा नियमों का उल्लंघन किया था या फिर उन्होंने अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था।
Advertisemen
