Advertisemen
Mi Note 10, Mi Note 10 Pro Launched: मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो को स्पेन में लॉन्च कर दिया गया है। Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro की अहम खासियत यह है कि ये दोनों ही फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारे गए हैं। मी नोट 10 के पिछले हिस्से में Mi CC9 Pro की तरह ही पेंटा-कैमरा सेटअप दिया गया है। मी नोट 10 में वाटड्रॉप-नॉच के साथ ओलेड डिस्प्ले, घुमावदार किनारे और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
मी नोट 10 की। Mi Note 10 Price की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 549 यूरो (लगभग 43,200 रुपये) है। मी नोट 10 प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 यूरो (लगभग 51,000 रुपये) है।
Mi Note 10, Mi Note 10 Pro specifications
मी नोट 10 और मी नोट 10 प्रो के बीच अंतर केवल रैम और स्टोरेज का है। इसके अलावा मी नोट 10 प्रो 8P लेंस के साथ तो वहीं मी नोट 10 7P लेंस के साथ आता है। डुअल सिम (नैनो) वाले Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro स्मार्टफोन MIUI 11 पर चलते हैं और इसमें 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है।
स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज है लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव नहीं है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है।इसके साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisemen
Mi Note 10 Mi Note 10 Pro MOBILE MOBILES New Launch Redmi Tech Xiaomi
